गोरखपुर में पत्नी पर हंसिया से हमला, हालत गंभीर:अवैध संबंध के शक में सिर और गर्दन पर किया वार, पति गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। आरोप है कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पति ने हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सिर और गर्दन पर किए वार हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ पंगूल (45) का रविवार शाम पत्नी साफिया से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि जलालुद्दीन को पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उसने हंसिया से हमला कर दिया। हमले में साफिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को एंबुलेंस से BRD मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। वहीं, पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी जलालुद्दीन को हिरासत में ले लिया। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी में घटना की वजह घरेलू विवाद सामने आई है। मामले में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)