गोरखपुर में तारपीन तेल के गोदाम में लगी आग:आस-पास के घरों को खाली कराया गया, रेस्क्यू कर रही फायर ब्रिगेड टीम

Sep 28, 2026 - 17:42
0
गोरखपुर में तारपीन तेल के गोदाम में लगी आग:आस-पास के घरों को खाली कराया गया, रेस्क्यू कर रही फायर ब्रिगेड टीम
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे तारपीन के तेल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम के साथ तिवारीपुर थाने की पुलिस पहुंची। आग का विकराल रूप देखकर फायर ब्रिगेड टीम ने आस-पास के 20 से अधिक घरों को खाली करा दिया। टीम रेस्क्यू में जुट गई है। करीब एक घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि एक घर में तारपीन के तेल का गोदाम है। जहां पर शाम के समय अचानक आग लगी है। अभी अंदर किसी के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड टीम तेजी से आग बूझाने की कोशिश में जुटी हुई है। घटनास्थल पर कई फायर टैंकर भी भेजे गए हैं। जिससे पानी की बौछार मारी जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User