हाईटेंशन तार की चपेट में आए 3 लोगों की मौत:मऊ में शादी के घर में टेंट लगाते समय दूल्हे के भाई की गई जान

Sep 28, 2026 - 17:42
0
हाईटेंशन तार की चपेट में आए 3 लोगों की मौत:मऊ में शादी के घर में टेंट लगाते समय दूल्हे के भाई की गई जान
मऊ में सोमवार शाम शादी के घर टेंट लगाते समय हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में दूल्हे बरकतुल्ला का छोटा भाई महमूद उर्फ मोहम्मद कामिल (18) और टेंट लगाने वाले कर्मचारी कामिल (25) व इरफान (28) शामिल हैं। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले का है। देखिए 3 तस्वीरें… शादी के बाद कार्यक्रम की चल रही थी तैयारी अबुल हसन के बेटे बरकतुल्ला की सोमवार सुबह शादी हुई थी। शादी के बाद रात में घर पर मेहमानों के लिए खाने-पीने का कार्यक्रम होना था। इसी की तैयारी में शाम करीब 4 बजे घर की छत पर टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में तीन लोग आ गए। करंट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शादी वाले घर में छाया मातम हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद मोहल्ले में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दक्षिण टोला थाना पुलिस के साथ अन्य थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। क्षेत्राधिकारी नगर नितेश कुमार सिंह ने बताया कि टेंट लगाते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। ------------------------------ ------------------------ ये भी पढ़िए…. सपा-कांग्रेस में पेंच कहां फंस रहा:गठबंधन फाइनल तो सीट बंटवारा क्यों नहीं; ‘सब ठीक है’ कहकर अखिलेश क्या छुपा रहे करीब एक हफ्ते तक सपा और कांग्रेस नेताओं में गठबंधन को लेकर तीखी बयानबाजी होती रही। कयास लगाए जाने लगे कि गठबंधन टूटने वाला है। फिर रविवार (27 सितंबर) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान आया। बोले- हम ऊपर-ऊपर से लड़ रहे हैं, अंदर से एक हैं। ये हमारी रणनीति का हिस्सा है। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब गठबंधन तय है, तो इस बयानबाजी से क्या हासिल होगा? सीटों की बात फाइनल क्यों नहीं हो पा रही? आखिर अखिलेश क्या छुपा रहे? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में… पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User