मिर्जापुर में समाधान दिवस में 307 शिकायतें पहुंचीं,19 का निस्तारण:डीएम ने कहा- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं

Oct 03, 2026 - 19:01
0
मिर्जापुर में समाधान दिवस में 307 शिकायतें पहुंचीं,19 का निस्तारण:डीएम ने कहा- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं
मिर्जापुर के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पांचों तहसीलों में कुल 307 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। सदर में 119 शिकायतें, 7 का मौके पर समाधान तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष 119 प्रार्थना पत्र आए। इनमें 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जांच कर पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। चुनार में 64, मड़िहान में 76 और लालगंज में 48 शिकायतें तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व विजेता के समक्ष 64 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 4 का मौके पर निस्तारण हुआ। मड़िहान तहसील में एसडीएम संतोष कुमार ओझा के समक्ष 76 शिकायतें पहुंचीं। इनमें 5 का समाधान किया गया। लालगंज तहसील में एसडीएम अजीत कुमार के समक्ष 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद तहसील सदर में एसडीएम महेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्र, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User