गोरखपुर प्रथम जोन को नया चीफ इंजीनियर मिला:लोकेंद्र बहादुर सिंह ने संभाली कमान, उपभोक्ता सेवा सुधार- लाइन लॉस घटाना लक्ष्य

Oct 01, 2026 - 11:20
0
गोरखपुर प्रथम जोन को नया चीफ इंजीनियर मिला:लोकेंद्र बहादुर सिंह ने संभाली कमान, उपभोक्ता सेवा सुधार- लाइन लॉस घटाना लक्ष्य
गोरखपुर के प्रथम जोन (वितरण) को नया चीफ इंजीनियर मिल गया है। लोकेन्द्र बहादुर सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही कामकाज की कमान संभाल ली। चार्ज लेते ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभाग की मौजूदा स्थिति, बिजली आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ता सेवाओं की गहन समीक्षा की। दिनभर व्यस्त कार्यक्रम के बाद देर शाम वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नव नियुक्त चीफ इंजीनियर ने साफ शब्दों में कहा कि उपभोक्ताओं को बिना बाधा के बिजली देना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में अनावश्यक कटौती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदलने के आदेश बैठक में उन्होंने बिजली व्यवस्था की खामियों पर फोकस करते हुए साफ निर्देश दिया कि खराब ट्रांसफार्मरों को समय रहते बदला जाए। साथ ही फील्ड स्तर पर सतत निगरानी रखने को कहा, जिससे सप्लाई बाधित न हो और तकनीकी समस्याओं को समय रहते ठीक किया जा सके। लोकेन्द्र बहादुर सिंह ने लाइन लॉस कम करने को भी अहम लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सख्त निगरानी और प्रभावी रणनीति अपनाई जाएगी। राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बकाया वसूली में तेजी लाई जाए। समयबद्ध तरीके से पूरी होंगी योजनाएं चीफ इंजीनियर ने विभागीय योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने उन्हें चल रही परियोजनाओं और बिजली व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी और टीम भावना के साथ काम कर विभाग की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User