अयोध्या की रामलीला के निदेशक सुभाष मलिक अयोध्या पहुंचे:हनुमानगढ़ी दर्शन कर लिया आशीर्वाद,रामलीला आरंभ से पहले की धार्मिक रस्म

Oct 01, 2026 - 11:20
0
अयोध्या की रामलीला के निदेशक सुभाष मलिक अयोध्या पहुंचे:हनुमानगढ़ी दर्शन कर लिया आशीर्वाद,रामलीला आरंभ से पहले की धार्मिक रस्म
श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या से निकली रामकथा की गूंज अब दिल्ली में भी श्रद्धालुओं को भावविभोर करेगी। इस वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाली अयोध्या की रामलीला के आठवें संस्करण की तैयारियों के बीच रामलीला के निदेशक सुभाष मलिक गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्री हनुमानगढ़ी में हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। रामलीला के प्रत्येक संस्करण के शुभारंभ से पूर्व अयोध्या में करते हैं दर्शन सुभाष मलिक ने कहा कि अयोध्या की रामलीला के प्रत्येक संस्करण के शुभारंभ से पूर्व अयोध्या आकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी महाराज का दर्शन-पूजन करना उनकी परंपरा का हिस्सा है। रामलीला की शुरुआत से पहले वह संत-महात्माओं के सानिध्य में पहुंचकर उनके आशीर्वाद को आयोजन की सफलता का आधार मानते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली की आराधना की और गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम की जीवनगाथा और रामकथा की जीवंत धरोहर है। यहां की पावन माटी में रामभक्ति रची-बसी है और संत-महात्माओं के आशीर्वाद से रामलीला को नई ऊर्जा मिलती है। अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात कर दिल्ली में होने वाले रामलीला आयोजन की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। सुभाष मलिक ने कहा कि अयोध्या की रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन संदेश को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें विश्वास है कि भगवान श्रीराम और हनुमान जी महाराज की कृपा से दिल्ली में आयोजित होने वाला रामलीला का आठवां संस्करण भव्य और सफल होगा। अयोध्या की पावन धरती से मिले संतों के आशीर्वाद को उन्होंने पूरी रामलीला टीम के लिए प्रेरणा और संबल बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User