गोरखपुर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक वैश्विक सूची में शामिल:डॉ. अम्बरीष श्रीवास्तव को स्टैनफोर्ड एल्सेवियर ने शीर्ष वैज्ञानिकों में स्थान दिया
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं खगोल विज्ञान क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिक डॉ. अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की ओर से जारी विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में स्थान मिला है। उन्होंने वर्ष 2023 के साथ 2025 और 2026 के सिंगल-ईयर डेटा में भी सूची में जगह बनाई है। डॉ. श्रीवास्तव को वर्ष 2023 में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने उन्हें लगातार दो वर्षों तक आउटस्टैंडिंग रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया है। उनकी उपलब्धि से विश्वविद्यालय और पूर्वांचल का नाम अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जगत में रोशन हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)