रास्ते के विवाद में छत पर चले लाठी-डंडे, VIDEO:मुजफ्फरनगर में दो गिरफ्तार, ईंट फेंकने को लेकर बढ़ा विवाद
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मखियाली गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मकान की छत पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने बताया कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के मुताबिक, गौरव और राजीव पक्ष के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान छत से ईंट फेंकने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और छत पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान राजीव पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आईं। मोबाइल से बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के दौरान किसी ग्रामीण ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि वायरल वीडियो मखियाली गांव का है। रास्ते को लेकर कहासुनी और छत से ईंट फेंकने की बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)