गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सिंग टीम चयनित:पांच भार वर्गों में महिला बॉक्सर चुनीं, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद में गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर की अंतर-विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए महिला टीम का चयन किया गया। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. आमोद कुमार राय की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया। 63-66 किग्रा वर्ग में काजल सिंह, 53-54 किग्रा में माधुरी विश्वकर्मा, 48-50 किग्रा में अंजलि शर्मा, 45-48 किग्रा में शीतल कुशवाहा और 81 किग्रा से अधिक वर्ग में राधा गौर का चयन हुआ। चयन के बाद प्रो. आमोद कुमार राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और संयम से किसी भी प्रतियोगिता में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों को क्रीड़ा परिषद की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। चयन समिति में प्रो. राजवीर सिंह, प्रो. विजय चहल, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. संजय कुमार तिवारी, खेल विशेषज्ञ बृजेंद्र नाथ पाटिल, वीरेंद्र प्रजापति और विजयानंद शाही मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)