गोरखपुर विवि में नशामुक्ति संकल्प अभियान:छात्रों ने बनाई शानदार रंगोली, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की मिली प्रेरणा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ में सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ विषय पर भाषण, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि श्री संजीत मिश्र ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह ने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील सिंह ने किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)