गोविंदपुरम में चाकूबाजी, 2 गुटों के झगड़े में युवक घायल:आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर हिंदू रक्षा दल ने धरना दिया, 3 हिरासत में

Sep 25, 2026 - 22:42
0
गोविंदपुरम में चाकूबाजी, 2 गुटों के झगड़े में युवक घायल:आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर हिंदू रक्षा दल ने धरना दिया, 3 हिरासत में
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में 24 सितंबर की रात दो परिचित युवक समूहों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी का मामला सामने आया। घटना में हर्ष चौधरी नाम का युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा ने बताया कि 24 सितंबर को थाना कविनगर पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरम क्षेत्र में आपस में परिचित दो युवक समूहों के बीच विवाद हुआ है। विवाद के दौरान चाकूबाजी की भी सूचना मिली, जिसमें एक युवक को चोट आई। मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में विकास निवासी महरौली की तहरीर के आधार पर बादल, मारूफ, फरमान, जुनैद समेत सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमित, देवराज और समीर को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इधर, घटना को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी घायल युवक से मिलने अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल मे धरना शुरू कर दिया। उनके साथ संगठन के कई कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं। वहीं, शिव शक्ति धाम, डासना से मोहित बजरंगी भी धरने पर पहुंचे हैं। धरनास्थल पर लगातार ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User