गोंडा मेडिकल कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य बदले:डॉ. बीना सिंह हटाईं गईं, जालौन मेडिकल कॉलेज के डॉ. संतोष वर्मा को मिली जिम्मेदारी

Sep 25, 2026 - 22:42
0
गोंडा मेडिकल कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य बदले:डॉ. बीना सिंह हटाईं गईं, जालौन मेडिकल कॉलेज के डॉ. संतोष वर्मा को मिली जिम्मेदारी
गोंडा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात 9 बजे शासन स्तर से कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर बदलाव किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बीना सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह जालौन मेडिकल कॉलेज के डॉ. संतोष कुमार वर्मा को नया कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश वी. हेकाली झिमोमी ने इस संबंध में गोंडा डीएम, कमिश्नर और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को पत्र भेजा है। शासन ने जारी किया आदेश शासन की ओर से जारी आदेश में डॉ. संतोष कुमार वर्मा को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार उन्हें इस पद के लिए कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा। बीना सिंह के खिलाफ मिल रही थीं शिकायतें डॉ. बीना सिंह के कार्यकाल के दौरान मेडिकल कॉलेज को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इनमें MBBS छात्रों का धरना भी शामिल था। शासन स्तर पर हुई कई समीक्षाओं में भी कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई गई थी। धनंजय कोटास्थाने के बाद मिली थी जिम्मेदारी डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने का कार्यकाल पूरा होने के बाद डॉ. बीना सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे। शासन स्तर से भी कॉलेज की स्थिति की समीक्षा की जाती रही। सीएमएस ने बदलाव की पुष्टि की गोंडा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने कार्यवाहक प्राचार्य बदले जाने की पुष्टि की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्राचार्य की तैनाती से संस्थान के शिक्षण और चिकित्सा प्रबंधन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. संतोष कुमार वर्मा वरिष्ठ चिकित्सक हैं और उनके अनुभव का मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User