गोवंशीय बछड़ों के साथ युवक गिरफ्तार, कार से हथियार बरामद:दुल्लहपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ाया, तमंचा-कारतूस और चाकू भी मिले

Sep 26, 2026 - 14:50
0
गोवंशीय बछड़ों के साथ युवक गिरफ्तार, कार से हथियार बरामद:दुल्लहपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ाया, तमंचा-कारतूस और चाकू भी मिले
गाजीपुर के दुल्लहपुर में पुलिस ने शनिवार तड़के चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। कुंदनपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध टाटा इंडिगो कार की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंशीय बछड़े मिले। कार से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो छोटे चाकू भी बरामद किए गए। पकड़े गए युवक की पहचान गाजीपुर के नुरुद्दीनपुरा निवासी मो. शौकत खां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसे 26 सितंबर की सुबह 4:49 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ दुल्लहपुर थाने में आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुआ सामान पुलिस ने कुंदनपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान टाटा इंडिगो कार को रोका। तलाशी में कार से दो गोवंशीय बछड़े मिले। इसके अलावा 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो छोटे चाकू बरामद हुए। आरोपी पर पहले से भी दर्ज है मुकदमा पुलिस के मुताबिक मो. शौकत खां के खिलाफ कोतवाली गाजीपुर में भी आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। दुल्लहपुर पुलिस ने नए मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव, निरंकार प्रसाद और कांस्टेबल बलबंत सिंह, मनमोहन सिंह, आकाश यादव तथा वैभव पांडेय शामिल रहे। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User