सीतापुर में 40 घंटे से बारिश:ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोगों को निकाला, डीएम-एसपी ने संभाली कमान
सीतापुर में पिछले करीब 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने शहर के निचले इलाकों में मुश्किल बढ़ा दी है। कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पूर्णागिरि मोहल्ले में पानी बढ़ने से करीब 150 लोग प्रभावित हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से लोगों को जलभराव वाले इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। प्रशासन और नगर पालिका की टीमें लगातार संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रही हैं। लगातार बारिश के कारण पूर्णागिरि मोहल्ले में जलभराव बढ़ गया। यहां करीब 150 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई। पानी बढ़ने की सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जलभराव वाले इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद ली गई। लोगों को पानी से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। प्रशासन ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को जरूरत के मुताबिक हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पानी निकासी के इंतजाम जारी बारिश के कारण शहर के कई लो-लैंड इलाकों और जलभराव वाले मोहल्लों में पानी जमा है। नगर पालिका के कर्मचारी इन क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहे हैं। जहां पानी ज्यादा जमा है, वहां निकासी के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी इलाके में जलभराव की स्थिति गंभीर होती है तो बिना देरी राहत और बचाव की कार्रवाई शुरू की जाए। नदी किनारे बसे लोगों को भी सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर देखे हालात लगातार बारिश के बीच डीएम डॉ. राजा गणपति आर. और एसपी अंकुर अग्रवाल शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मौके की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल निकासी, लोगों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की टीमें संवेदनशील स्थानों पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि पानी बढ़ने की स्थिति में तत्काल लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। बारिश के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखने की सलाह दी गई है। डीएम ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। जहां भी जरूरत होगी, वहां राहत और बचाव की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में लोगों से तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)