ग्रेटर नोएडा में 6.46 करोड़ से लगेंगी डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें:तीन प्रमुख मार्गों पर 325 पोल लगाए जाएंगे; रात में बेहतर होगी रोशनी

Oct 01, 2026 - 19:03
0
ग्रेटर नोएडा में 6.46 करोड़ से लगेंगी डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें:तीन प्रमुख मार्गों पर 325 पोल लगाए जाएंगे; रात में बेहतर होगी रोशनी
ग्रेटर नोएडा में रात के समय बेहतर रोशनी और सड़क सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। प्राधिकरण तीन प्रमुख मार्गों पर नई डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। इस पर करीब 6.46 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल ने बताया कि कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री प्वाइंट से हल्दौनी मोड़ तक 1.50 किलोमीटर मार्ग पर 108 पोल लगाए जाएंगे। इस काम पर 1.75 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौड़ सिटी अंडरपास और खैरपुर रोटरी से राजेश पायलट रोटरी तक करीब 4 किलोमीटर सड़क पर 217 पोल लगाए जाएंगे। इस काम की लागत 98 लाख रुपए होगी। चार मूर्ति से एक मूर्ति तक भी लगेगा आर्च पोल ग्रेटर नोएडा एंट्री प्वाइंट के पास चार मूर्ति चौराहे से एक मूर्ति रोटरी तक 130 मीटर चौड़ी सड़क पर कोनिकल आर्च पोल लगाए जाएंगे। इस काम की अनुमानित लागत 3.74 करोड़ रुपए है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों को काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नई स्ट्रीट लाइटों से रात में सड़कों पर रोशनी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User