माथुर वैश्य समाज का शांति मार्च:पंचकुइयां से सुभाष पार्क तक ज्ञानेश कुमार के समर्थन में किया प्रदर्शन

Oct 01, 2026 - 19:03
0
माथुर वैश्य समाज का शांति मार्च:पंचकुइयां से सुभाष पार्क तक ज्ञानेश कुमार के समर्थन में किया प्रदर्शन
आगरा के फतेहाबाद में गुरूवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में माथुर वैश्य समाज द्वारा आगरा में शांति मार्च निकाला गया। यह मार्च आगरा के पंचकुइयां से सुभाष पार्क तक निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में माथुर वैश्य समाज के लोग शामिल हुए। शांति मार्च में फतेहाबाद से भी माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। फतेहाबाद से शांति मार्च में शामिल होने वालों में मंडलीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, आकांश मेरोठिया, सचिन गुप्ता, आलोक बछरवार, दिनेश गुप्ता, उमा शंकर गुप्ता, गोतम गुप्ता, योगेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विपुल लोहिया, अवकेश गोलश, अतुल कतरोलिया और वरुण पारोलिया समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User