ग्रेटर नोएडा में गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े:दरोगा के साथ धक्का मुक्की का आरोप, चौकी में दोनों पक्षों में हुआ समझौता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार रात पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ युवकों ने एक दरोगा के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दरोगा से माफी मांगने की बात कहता नजर आ रहा है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र में युफेरिया मॉल के पास का है। बताया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान वहां से कार निकालने को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। दरोगा से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल वायरल वीडियो में कुछ युवक दरोगा के साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक दरोगा से पैरों पर गिरकर माफी मांगने की बात कहता है। इसी दौरान उसके साथ धक्का-मुक्की की जाती है। वहीं, एक महिला ने भी आरोप लगाया कि उसके साथ अभद्रता की गई और थप्पड़ मारा गया। हालांकि पुलिस ने महिला से अभद्रता और थप्पड़ मारने के आरोप को गलत बताया है। दोनों पक्षों में हुआ समझौता पुलिस के मुताबिक, पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया और किसी ने भी कार्रवाई के लिए शिकायत नहीं दी। पुलिस ने बताया कि जिस दरोगा के साथ विवाद हुआ, वह जिले से बाहर तैनात है और अपनी पत्नी को अस्पताल में देखने आया था। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल दरोगा के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)