रास्ते की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा:प्रतापगढ़ में सुरेश सरोज को नीचे उतारने में जुटी पुलिस, एक घंटे से जारी है प्रयास

Oct 05, 2026 - 10:18
0
रास्ते की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा:प्रतापगढ़ में सुरेश सरोज को नीचे उतारने में जुटी पुलिस, एक घंटे से जारी है प्रयास
प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। रास्ते की समस्या से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। युवक की पहचान सुरेश सरोज के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि उसके घर तक जाने के लिए कई सालों से रास्ता नहीं है। इस समस्या को लेकर वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर सुरेश सुबह करीब 8 बजे सिया गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही बाघराय थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। वे युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। करीब एक घंटे बाद भी सुरेश टावर से नीचे नहीं उतरा है। पुलिस लगातार उसे समझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User