ग्रेटर नोएडा में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया, पत्नी को बताया मौत का जिम्मेदार; पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में 25 साल के अजय सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कानपुर देहात का रहने वाला अजय यहां किराए पर रहता था और ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में अजय ने बताया कि 9 फरवरी को लव मैरिज के बाद उसकी पत्नी दूसरे लड़कों से फोन पर बात करती थी। कॉल हिस्ट्री से सच्चाई पता चलने पर जब उसने मना किया, तो पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अजय ने कहा कि वह परेशान होकर दुनिया छोड़ रहा है और उसकी मौत की जिम्मेदार सिर्फ उसकी पत्नी होगी।उसकी पत्नी एक हफ्ते पहले ही अपने मायके उन्नाव चली गई थी। बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच चल रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)