ग्रीन पार्क स्टेडियम में 'बेबी गेम्स' 5 से:अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बढ़ाएंगे बच्चों का हौसला
कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आगामी 5 से 10 अक्टूबर तक शहर के प्रतिष्ठित ग्रीन पार्क स्टेडियम में 'बेबी गेम्स 2026' का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में निर्धारित आयु वर्ग के बच्चे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट www.babyolympic.com पर किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्रीन पार्क स्टेडियम में ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है, जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। 5 अक्टूबर को आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे स्टेडियम में उपस्थित होना होगा। इसके बाद 8:30 बजे मार्च पास्ट के साथ खेलों का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस आयोजन की एक खास बात यह है कि बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, खिलाड़ियों के अभिभावकों, परिजनों और कोच के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है, इसके लिए किसी टिकट या पास की आवश्यकता नहीं होगी। आयोजकों ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)