नोएडा में मैनपुरी की किशोरी ने लगाई फांसी:कमरे में लटका मिला शव, भाई ड्यूटी पर गया था; 1.5 साल पहले रहने आई थी

Oct 03, 2026 - 19:01
0
नोएडा में मैनपुरी की किशोरी ने लगाई फांसी:कमरे में लटका मिला शव, भाई ड्यूटी पर गया था; 1.5 साल पहले रहने आई थी
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव अजीतगंज की रहने वाली 17 वर्षीय शालू सक्सेना ने नोएडा के सूरजपुर इलाके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रविवार को शालू का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव अजीतगंज में किया जाएगा। घर में अकेली थी, भाई ड्यूटी पर गया था शालू अपने बड़े भाई भोला के साथ नोएडा के सूरजपुर में किराए के कमरे पर रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसका भाई ड्यूटी पर गया हुआ था। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी शालू शालू अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई और एक बहन हैं। पिता दिलीप सक्सेना उर्फ गुड्डा गाड़ियां चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User