गर्मी से राहत नहीं, तेज धूप निकलेगी:दिन में गर्मी बेहाल करेगा, शाम से रात तक राहत मिल सकती है

Oct 02, 2026 - 07:58
0
गर्मी से राहत नहीं, तेज धूप निकलेगी:दिन में गर्मी बेहाल करेगा, शाम से रात तक राहत मिल सकती है
कानपुर में शुक्रवार को भी शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिनभर आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह से ही धूप तेज रहने के कारण दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ेगा। नमी अधिक होने की वजह से उमस भी परेशान कर सकती है। हालांकि रात के समय तापमान में गिरावट के चलते मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला रहेगा। बारिश की संभावना नहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। अक्टूबर की शुरुआत होने के बावजूद दिन के समय तेज धूप और उमस के कारण गर्मी का एहसास बना रहेगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उमस की वजह से यह तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा। रात का न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रात में मौसम साफ रहेगा। तापमान में गिरावट नहीं मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी की स्थिति बनी रह सकती है। अक्टूबर शुरू होने के बावजूद फिलहाल दिन के तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आई है। मौसम साफ और शुष्क रहने से इसका असर शहर के सामान्य जनजीवन पर भी दिखाई देगा। रात में न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से सुबह और देर रात मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हो सकता है। 32.8 डिग्री रहा गुरुवार का तापमान सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 81 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से तेज धूप निकली। नमी अधिक होने की वजह से उमस ने लोगों को बेहाल किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User