लखनऊ से मानसून की वापसी:सीजन में 24 फीसदी अधिक बरसात, सुबह से मौसम साफ, निकली तेज धूप

Oct 02, 2026 - 07:58
0
लखनऊ से मानसून की वापसी:सीजन में 24 फीसदी अधिक बरसात, सुबह से मौसम साफ, निकली तेज धूप
लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.8 फीसदी कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। मानसून में 24 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में 1 जून से लेकर 1 अक्टूबर तक मानसून के दौरान सामान्य से 24 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। इस दौरान कुल बरसात 849.3 मिलीमीटर हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर रहा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User