गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:सफाई कर्मचारियों को वस्त्र देकर किया सम्मानित
पीपीगंज के भरोहिया स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बापू और शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, उनके उच्च विचारों और राष्ट्रसेवा में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। सभी ने इन महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए विद्यालय के पीजीटी शिक्षक सितम आनंद ने एक बेहद सराहनीय पहल की। कार्यक्रम के समापन के उपरांत उन्होंने विद्यालय में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)