कुशीनगर स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता:69 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; आकाश व निर्जला रहे प्रथम
कुशीनगर में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार राय और डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 49 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 69 धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की 5 किमी दौड़ में आकाश सिंह प्रथम, चंदन यादव द्वितीय और विनय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग की 3 किमी दौड़ में निर्जला ने पहला, शिवांगी ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता सम्मानित दौड़ के बाद सुबह 9 बजे उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने ध्वजारोहण कर बापू व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। अंत में, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता और उप क्रीड़ाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)