गवर्नर अवार्ड टेस्टिंग कैंप:गोरखपुर के दो प्रशिक्षकों को मिली परीक्षक की जिम्मेदारी
भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय, लखनऊ की ओर से चार दिवसीय गवर्नर अवार्ड टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर में गोरखपुर के अजय गुप्ता बजरंगी और लाजो रानी को असिस्टेंट एग्जामिनर नियुक्त किया गया है। यह शिविर 7 से 10 अक्टूबर तक एएसएम कॉन्वेंट स्कूल, सुखपुरा, बलिया में आयोजित होगा। इसके बाद 9 से 12 अक्टूबर तक हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, संत कबीर नगर में शिविर लगाया जाएगा। दोनों प्रशिक्षकों को परीक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर संस्था के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों प्रशिक्षक अपनी कार्यपद्धति और अनुभव से राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर में जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे प्रदेश स्तर पर गोरखपुर का नाम भी प्रतिष्ठित होगा। संस्था से जुड़े सदस्यों ने उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)