रायबरेली में देर रात कई थाना प्रभारी बदले:छह निरीक्षकों का स्थानांतरण, कानून व्यवस्था सुधारने का मकसद
रायबरेली पुलिस विभाग में देर रात प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए। जारी नई लिस्ट के अनुसार, एसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर विंध्य विनय सिंह सरेनी थाना के प्रभारी बने हैं। शिवगढ़ थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राजीव सिंह को चंदापुर थाना भेजा गया। इंस्पेक्टर मनबोध तिवारी ऊंचाहार थाना के नए प्रभारी होंगे। इंस्पेक्टर बलवंत सिंह शाही को शिवगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली, जबकि इंस्पेक्टर अंजेश सिंह एसपी पीआरओ बनाए गए। उप निरीक्षक बाबू खान चुनाव सेल के प्रभारी नियुक्त हुए। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह को गैर-जनपद स्थानांतरण के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया। सभी अधिकारियों को तुरंत नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)