संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर निकली भर्ती:आवेदन 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे

Oct 16, 2026 - 19:28
0
संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर निकली भर्ती:आवेदन 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में संयुक्त अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तर) के 1784 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे। आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क में संशोधन 8 दिसंबर तक किया जा सकेगा। आयोग के अध्यक्ष सत्यनारायण साबत ने बताया कि राज्य कर आयुक्त कार्यालय में वाणिज्य कर संग्रह अमीन के 255, भू अध्याप्ति निदेशालय राजस्व परिषद में भूमि अर्जन अधिकारी अमीन के 187, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय में भंडारपाल एवं लिपिक के 118, भंडार पाल एवं लिपिक विशेष चयन के 2, सहकारिता विभाग में आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय में सहकारी कृषि पर्यवेक्षक के 50, जनजाति विकास निदेशालय में गृहमाता के 5, चकबंधी आयुक्त कार्यालय में सारणीयक के 14, समाज कल्याण विभाग में समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 137, समाज कल्याण विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 525, पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 508, कारागार प्रशासन विभाग में फार्म लिपिक के 2 और कारागार प्रशासन विभाग में बिक्री कर्ता के एक पद पर भर्ती होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User