हाइलो बैडमिंटन ओपन के क्वार्टर फाइनल में सिंधु- लक्ष्य सेन:सिंधु ने 26 मिनट में जीता मैच, मालविका और इशरानी बाहर
भारत की पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को जर्मनी के सारब्रुकन में चल रहे हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु ने महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में फ्रांस की रोसी ओक्टाविया पंकसारी को 26 मिनट में 21-9, 21-6 से हराया। वहीं, पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने हमवतन किरण जॉर्ज को 54 मिनट में 21-15, 18-21, 21-12 से शिकस्त दी। दूसरी ओर, मालविका बंसोड़ और इशरानी बरुआ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। सिंधु का क्वार्टर फाइनल में अमली शुल्ज से मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने फ्रांस की पंकसारी के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने मैच में खेले गए 57 पॉइंट में से 42 अपने नाम किए। फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहीं पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने पहले राउंड में प्रकृति भारत को हराया था। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना डेनमार्क की अमली शुल्ज से होगा। सिंधु ने 26 मिनट में दर्ज की जीत दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। उन्होंने फ्रांस की पंकसारी को दोनों गेम में वापसी का मौका नहीं दिया। सिंधु ने मुकाबले में खेले गए 57 पॉइंट में से 42 अपने नाम किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी को 15 पॉइंट मिले। फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहीं पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने पहले राउंड में प्रकृति भारत को हराया था। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना डेनमार्क की अमली शुल्ज से होगा। लक्ष्य सेन ने किरण जॉर्ज को हराया भारत के टॉप रैंकिंग वाले पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन किरण जॉर्ज को हराया। लक्ष्य ने पहला गेम 21-15 से जीता, लेकिन दूसरे गेम में 18-21 से हार गए। निर्णायक गेम में लक्ष्य ने दमदार वापसी की और 21-12 से जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई। मालविका और इशरानी टूर्नामेंट से बाहर महिला सिंगल्स में मालविका बंसोड़ को कनाडा की वेन यू झांग ने 21-11, 21-17 से हराया। मुकाबला 31 मिनट चला। मालविका पहले गेम में पिछड़ गईं और दूसरे गेम में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद मैच नहीं बचा सकीं। इशरानी बरुआ को डेनमार्क की आठवीं वरीयता प्राप्त लाइन होजमार्क केजर्सफेल्ड ने 21-14, 21-19 से हराया। 39 मिनट के मुकाबले में इशरानी ने दूसरे गेम में चुनौती दी, लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने सीधे गेम में जीत दर्ज की। उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब के मैच भी आज महिला सिंगल्स में भारत की छठी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा का मुकाबला डेनमार्क की फ्रेडरिक ओस्टरगार्ड से होगा। वहीं, अनमोल खरब डेनमार्क की तीसरी वरीयता प्राप्त लाइन क्रिस्टोफरसेन के खिलाफ खेलेंगी। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्या ईशान लौटे तो नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मुकाबला आज; अर्शदीप 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनेंगे भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज ऑकलैंड में दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। मैच से पहले चर्चा इस बात की नहीं है कि भारत यह मुकाबला जीतेगा या नहीं। क्योंकि टीम इंडिया पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)