बलिया में जया किशोरी की कथा में उमड़े भक्त:खराब मौसम के बावजूद पंडाल फुल रहा, भजनों पर किया डांस
बलिया शहर से करीब चार किलोमीटर दूर हनुमानगंज के ग्राम छोड़हर (गजियापुर) स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन था। खराब मौसम के बावजूद कथा सुनने के लिए श्रद्धालु जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर और ठाकुर जी की आरती के साथ हुई। आरती के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमे। कथा में जया किशोरी ने श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक महत्व, भगवान के प्रति प्रेम, श्रद्धा और विश्वास के साथ अच्छे कर्मों का संदेश दिया। उनके भक्ति गीतों पर श्रद्धालु ताली बजाते रहे। उन्होंने सजीव झांकी के साथ शिव विवाह की कथा सुनाई। विवाह में वरमाला के समय ‘झुक जाओ शिव जी महाराज’ भजन पर श्रद्धालु झूमे। कथा के बाद रामजानकी मंदिर परिसर में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। भज
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)