गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन:गुरु ग्रह कर्क से सिंह राशि में करेगा प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस ग्रह का असर

Oct 30, 2026 - 05:53
0
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन:गुरु ग्रह कर्क से सिंह राशि में करेगा प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस ग्रह का असर
शनिवार, 31 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री होगा, वक्री चलते हुए यह ग्रह 25 जनवरी 2027 को वापस कर्क राशि में आ जाएगा। 13 अप्रैल 2027 को गुरु कर्क राशि में ही मार्गी होगा। इसके बाद 26 जून को गुरु फिर से सिंह राशि में आ जाएगा। पंचांगभेद की वजह से कुछ पंचांगों में गुरु के राशि परिवर्तन की तारीख 1 नवंबर बताई गई है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए सिंह राशि का गुरु कैसा फल दे सकता है… मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए गुरु पांचवें भाव में होने जा रहा है, जो शुभ माना जाता है। विद्यार्थियों को नए अवसर मिल सकते हैं और एकाग्रता बनी रहेगी। विवाहित लोगों को संतान सुख मिल सकता है। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रखर होगी। वृषभ राशि वृषभ राशि के लिए गुरु चौथे भाव में रहेगा। यह समय घरेलू जीवन, धन-संपत्ति और वाहन के मामलों में सावधान रहने का है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अचल संपत्ति या नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं, लेकिन वित्तीय मामलों में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए धैर्य बनाए रखना होगा। मिथुन राशि मिथुन राशि के लिए गुरु तीसरे भाव में रहेगा, यह समय साहस, पराक्रम और आत्मबल में बढ़ोतरी करेगा। छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, हालांकि कार्यस्थल पर अपनी वाणी में स्पष्टता रखें, ताकि सहकर्मियों के साथ कोई गलतफहमी न हो। कर्क राशि कर्क राशि के लोगों की राशि से निकलकर गुरु अब दूसरे भाव में प्रवेश रहेगा। यह समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। धन संचय करने और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और वाणी के प्रभाव से अटके हुए काम पूरे होंगे। सिंह राशि सिंह राशि में गुरु का गोचर हो रहा है, यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मान-सम्मान में बढ़ोतरी करेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें, विशेषकर खान-पान और वजन को लेकर लापरवाही न बरतें। कन्या राशि कन्या राशि के लोगों के लिए गुरु बारहवें भाव में रहेगा। इस समय में खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना होगा। हालांकि, विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेशी कंपनियों से जुड़े व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक उन्नति होगी और दान-पुण्य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर ग्यारहवें भाव में रहेगा, जो शुभ है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाओं को सफलता मिलेगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लिए गुरु दसवें भाव में रहेगा। करियर और व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक अवसर मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे और नौकरी में पदोन्नति या नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। कार्य बढ़ सकता है, इसलिए काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। धनु राशि धनु राशि का स्वामी गुरु है और इस गोचर में गुरु नौवें भाव में रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। लंबी दूरी की यात्राएं या धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए गुरु आठवें भाव में रहेगा। यह समय शोध, रहस्यमयी विद्याओं और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुंभ राशि कुंभ राशि के लोगों के लिए गुरु सातवें भाव में रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो वह दूर हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से नए लाभ के मार्ग खुलेंगे। जनसंपर्क और नेटवर्क मजबूत होगा, जीवन में नए रास्ते खुलेंगे। मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए गुरु छठे भाव में रहेगा। इस दौरान प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी रहेगा। कानूनी मामलों या पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User