मिर्जापुर में छात्रवृत्ति परीक्षा का केंद्र बदला:अब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार में 1 नवंबर को होगी

Oct 30, 2026 - 07:52
0
मिर्जापुर में छात्रवृत्ति परीक्षा का केंद्र बदला:अब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार में 1 नवंबर को होगी
मिर्जापुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2027 के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम गलत अंकित होने के कारण संशोधन किया गया है। अब जिन छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मिर्जापुर लिखा है, उन्हें नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। संशोधित प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुनार, मिर्जापुर अंकित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा एक नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र की त्रुटि सामने आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रवेश पत्र में तत्काल संशोधन कर उसे वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के जनपदीय नोडल अधिकारी राज कुमार दीक्षित ने संबंधित छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे वेबसाइट entdata.co.in पर जाकर संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र की जांच अवश्य कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User