हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का भुगतान:ग्रामीणों का आरोप, काम नहीं हुआ

Oct 01, 2026 - 22:06
0
हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का भुगतान:ग्रामीणों का आरोप, काम नहीं हुआ
बहराइच के बलहा ब्लॉक की खैरीसमैसा पंचायत में हैंडपंप मरम्मत के भुगतान पर सवाल उठे हैं। 15 जुलाई को अलग-अलग मदों में कुल 47,425 रुपए का भुगतान दिखाया गया, जिसमें 19,140, 15,600 और 12,685 रुपए शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रिकॉर्ड में काम अलग-अलग जगह होने की बात है, पर उन जगहों का नाम-पता साफ नहीं। गंगाराम, राजू, मुबारक और रामनिवास ने बताया कि कई नल खराब पड़े हैं, फिर भी मरम्मत का पैसा निकाल लिया गया। ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। खंड विकास अधिकारी डॉ. राहुल पांडेय से कई बार संपर्क की कोशिश हुई, पर फोन नहीं उठाया और मैसेज का जवाब भी नहीं दिया। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वे चाहते हैं कि यह साफ हो कि 47,425 रुपए का भुगतान सच में काम के लिए हुआ या सिर्फ कागजों में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User