बरेका में अंतर-रेलवे कुश्ती में पश्चिम रेलवे का दबदबा:फ्रीस्टाइल-ग्रीको रोमन दोनों में चैंपियन; मेजबान बरेका ने जीते 3 रजत और 2 कांस्य पदक
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में तीन दिन तक चले 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 में पश्चिम रेलवे का दबदबा रहा। पश्चिम रेलवे ने फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों वर्गों की ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। उत्तर रेलवे दोनों वर्गों में दूसरे और उत्तर पश्चिम रेलवे तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान बरेका के पहलवानों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। गुरुवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता टीमों और पदक विजेता पहलवानों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों वर्गों में पश्चिम रेलवे चैंपियन प्रतियोगिता के समग्र परिणाम में पश्चिम रेलवे ने फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों में उत्तर रेलवे दूसरे और उत्तर पश्चिम रेलवे तीसरे स्थान पर रहा। तीन दिन तक चले मुकाबलों में अलग-अलग भार वर्गों के पहलवानों ने तकनीक, ताकत और फुर्ती का प्रदर्शन किया। बरेका के खाते में 5 पदक मेजबान बरेका के पहलवानों ने प्रतियोगिता में 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। घरेलू अखाड़े में उतरे पहलवानों के मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बरेका की ओर से फ्रीस्टाइल के 74 किग्रा भार वर्ग में मुन्ना यादव ने कांस्य पदक जीता। अंतिम दिन 4 भार वर्गों में हुआ पदकों का फैसला फ्रीस्टाइल के 97 किग्रा भार वर्ग में पश्चिम रेलवे के प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। रेलवे सुरक्षा बल के हरदीप सिंह ने रजत, पश्चिम मध्य रेलवे के राहुल राठी और उत्तर रेलवे के विक्की ने कांस्य पदक जीते। 74 किग्रा फ्रीस्टाइल में पश्चिम रेलवे के सौरभ सहरावत ने स्वर्ण और उत्तर रेलवे के यश ने रजत पदक जीता। बरेका के मुन्ना यादव और उत्तर पश्चिम रेलवे के परविंदर ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रीको रोमन के 82 किग्रा में उत्तर मध्य रेलवे के अमन ने स्वर्ण, पश्चिम रेलवे के रोहित दहिया ने रजत, जबकि मध्य रेलवे के अंकित और उत्तर रेलवे के नीरज ने कांस्य पदक जीता। 63 किग्रा ग्रीको रोमन में उत्तर पश्चिम रेलवे के संदीप ने स्वर्ण, पश्चिम रेलवे के रुपिन ने रजत और मध्य रेलवे के चेतन ने कांस्य पदक हासिल किया। 13 रेलवे टीमों ने लिया हिस्सा 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक हुई प्रतियोगिता में भारतीय रेल की 13 टीमों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इनमें उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, बरेका, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे शामिल रहे। फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन की कुल 20 भार श्रेणियों में मुकाबले हुए। दांव-पेंच ने बनाए रोमांचक मुकाबले तीन दिनों तक कुश्ती केंद्र में पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए। कई मुकाबलों में पहलवानों ने आखिरी क्षण तक बढ़त बनाने के लिए जोर लगाया। दांव-पेंच, ताकत और तकनीक के प्रदर्शन से दर्शकों में भी उत्साह बना रहा। प्रतियोगिता में ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवानों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही। महाप्रबंधक ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित समापन समारोह के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता टीमों और पदक विजेता पहलवानों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता और कौशल के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)