हापुड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत:संगठन की मजबूती और स्नातक एमएलसी चुनाव पर चर्चा

Sep 30, 2026 - 14:12
0
हापुड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत:संगठन की मजबूती और स्नातक एमएलसी चुनाव पर चर्चा
हापुड़ के तहसील चौराहे स्थित अशोक शर्मा के प्रतिष्ठान पर बुधवार को भाजपा की जिलाध्यक्ष कविता मादरे का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष कविता मादरे ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्हें संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखें और पात्र लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं। कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय, शामेंद्र त्यागी और प्रमोद जिंदल सहित बड़ी संख्या में महिला व अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User