सनातन हिन्दू वाहिनी की बैठक:बावली आश्रम पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ योगी; युवाओं को संस्कृति से जोड़ने पर मंथन
सनातन हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने बुधवार को बागपत के ग्राम बावली स्थित आश्रम का दौरा किया। यहां वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगी बाबा आकाश नाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों धर्मगुरुओं के बीच सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और युवाओं को धर्म व संस्कृति से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और समाज को जागरूक करना ही वाहिनी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने प्रत्येक जिले में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश नाथ ने आश्वस्त किया कि आश्रम के माध्यम से धर्म रक्षा के इस अभियान को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर वाहिनी के सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)