हापुड़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर जागरूकता रैली:बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए विद्यार्थियों ने गांव में निकाली रैली
हापुड़। राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विद्यालय में बाल अधिकार एवं बाल लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली। हाथों में बैनर लेकर विद्यार्थियों ने अनूपपुर डिबाई गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प प्रधानाचार्य धनपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। रुचि शिशोदिया ने POCSO अधिनियम की जानकारी को बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने बाल सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)