जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, गौ-तस्कर छोटू घायल:4 गौ-वंश, असलहा और वाहन बरामद; 2-3 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

Oct 02, 2026 - 11:28
0
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, गौ-तस्कर छोटू घायल:4 गौ-वंश, असलहा और वाहन बरामद; 2-3 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे
जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक गौ-तस्कर छोटू घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 4 गौ-वंश, अवैध हथियार और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौ-तस्कर पिकअप में गौ-वंश लादकर जौनपुर आ रहे हैं। इस पर तेजीबाजार पुलिस ने मखदूमपुर तिराहे के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने हैदरपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप और मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही पिकअप चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे वह खड्डे में फंस गई। मोटरसाइकिल पर बैठे अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में छोटू के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। बाकी 2-3 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घायल आरोपी की पहचान चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी छोटू (22) पुत्र सर्फुद्दीन के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User