हापुड़ में 'डिजिटल युग में आकलन' पर मंथन:शिक्षक अमित शर्मा ने दक्षता आधारित शिक्षा पर दिया जोर

Sep 29, 2026 - 19:18
0
हापुड़ में 'डिजिटल युग में आकलन' पर मंथन:शिक्षक अमित शर्मा ने दक्षता आधारित शिक्षा पर दिया जोर
हापुड में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को "डिजिटल युग में आकलन (परख के जरिए नई शिक्षा)" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में बतौर रिसोर्स पर्सन पहुंचे राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने डिजिटल युग में शिक्षा के बदलते स्वरूप और गतिविधि आधारित शिक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिर्फ किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है; बच्चों को सीखने की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए गतिविधियों, प्रयोगों, समूह कार्य और डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग बेहद जरूरी है। 'परख' के माध्यम से आकलन का उद्देश्य केवल अंक देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की दक्षताओं को समझना होना चाहिए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डायट प्राचार्या ज्योति दीक्षित ने शिक्षक अमित कुमार शर्मा को उनके इस महत्वपूर्ण और उपयोगी उद्बोधन के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User