कानपुर में हिंदी पखवाड़ा:प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर

Sep 29, 2026 - 19:18
0
कानपुर में हिंदी पखवाड़ा:प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर
कानपुर में मॉल रोड स्थित बीएसएनएल मुख्यालय के दूरसंचार भवन में राजभाषा विभाग के अंतर्गत चल रहे 'हिंदी पखवाड़ा' का मंगलवार को शानदार समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक प्रभांश यादव और उप महाप्रबंधक सुनील पाठक ने मां सरस्वती के पूजन और वंदना के साथ किया। पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजयी प्रतिभागियों में प्रभात पांडेय, मनोज कुमार, पंकज सक्सेना, दृष्टि मखीजा, अनिल गुप्ता, हरि शंकर तिवारी, संजय श्रीवास्तव और निधि शर्मा शामिल रहे। अधिकारियों ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी से राजभाषा हिंदी के अधिकतम प्रयोग की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन राजभाषा अधिकारी अनुराग सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक अनिल वैश्य, आर के सिंह, वीरेंद्र द्विवेदी, पवन चौहान, रविन्द्र मिश्रा, आराधना सिंह, रश्मि शर्मा, सुशील श्रीवास्तव, कामख्या मिश्रा, राजीव पंडित और श्रीराम संजय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User