हापुड़ में दो नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार:कॉलेज छोड़ने के बहाने जंगल ले जाने का आरोप, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Sep 30, 2026 - 20:16
0
हापुड़ में दो नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार:कॉलेज छोड़ने के बहाने जंगल ले जाने का आरोप, दूसरे आरोपी की तलाश जारी
हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज छोड़ने के बहाने गांव के ही दो युवक उन्हें अलग-अलग बाइक से जंगल ले गए। वहां दोनों के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एक आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी दीपांशु की तलाश जारी है। पढ़िए पूरा मामला पीड़िताओं के परिजनों के अनुसार, 29 सितंबर को सुबह करीब 7:15 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी और भतीजी कॉलेज जा रही थीं। रास्ते में ललित और दीपांशु ने उन्हें अलग-अलग बाइक पर बैठा लिया और जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने छात्राओं के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। इस दौरान एक छात्रा के सिर और आंख पर चोटें भी आईं। आरोप है कि दोपहर करीब 1:45 बजे दोनों युवक छात्राओं को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों छात्राओं का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी ललित को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी दीपांशु की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User