मेरठ में किसानों और मेडा अधिकारियों की वार्ता विफल:लोहियानगर प्रकरण में 20 वे दिन भी धरना जारी , किसानों ने दोहराईं प्रतिकर और प्लॉट की मांग

Sep 30, 2026 - 20:16
0
मेरठ में किसानों और मेडा अधिकारियों की वार्ता विफल:लोहियानगर प्रकरण में 20 वे दिन भी धरना जारी , किसानों ने दोहराईं प्रतिकर और प्लॉट की मांग
मेरठ के बिजली बंबा चौकी के सामने स्व. राजेश पायलट मार्ग स्थित अस्थायी बस अड्डे पर लोहियानगर के किसानों का धरना बुधवार को 20 वे दिन भी जारी रहा। धरने पर एसडीएम सदर और एमडीए के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। लेकिन किसी प्रकार की कोई सहमति नहीं बनी और वार्ता विफल रही। किसानों ने अधिकारियों के सामने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका रुका हुआ प्रतिकर और प्लॉट नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। किसानों का कहना है कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। किसानों ने बताया कि वे जल्द ही अपने खेतों में फसल लगाने का काम शुरू करेंगे। साथ ही क्षेत्र के किसानों की जल्द ही बड़ी पंचायत आयोजित करने की बात कही। पंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही धरने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गौरव गुर्जर, काजीपुर ने यह भी ऐलान किया है कि अगर आने वाली 2 अक्तूबर तक कोई समाधान नहीं होता है तो वह इस धरने को 24 घंटे जारी रखेंगे। अभी तक यह धरना सिर्फ दिन में ही रहता है लेकिन फिर रात में भी किसान वहीं रहेंगे। इस दौरान पीतम सिंह, गौरव गुर्जर, काजीपुर पार्षद भारत भड़ाना, सुरेश सिंह, प्रिंस चौधरी, सागर बैंसला, आलोक बैसला, विजय सिंह,मोशीन जाहिदपुर,और अक्षय बैंसला समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User