हापुड़ में नागरिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित:बच्चों ने पेश कीं भावपूर्ण प्रस्तुतियां, बड़ों के प्रति आदर की शपथ

Oct 01, 2026 - 15:28
0
हापुड़ में नागरिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित:बच्चों ने पेश कीं भावपूर्ण प्रस्तुतियां, बड़ों के प्रति आदर की शपथ
हापुड़ की शिवा प्राथमिक पाठशाला में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षिका डॉ. हरजीत कौर, भूपेंद्र कौर और इलियाज समेत कई वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने दादा-दादी के सम्मान में कविताएं सुनाईं, भाषण दिए और चित्र बनाए। प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल ने कहा कि वृद्धावस्था में बुजुर्गों को प्यार, सम्मान और अपनेपन की सबसे अधिक जरूरत होती है। जिन परिवारों पर बुजुर्गों का साया होता है, वे सौभाग्यशाली होते हैं। उन्होंने बच्चों से बुजुर्गों की अनदेखी न करने और उनके अनुभवों से सीख लेते हुए उन्हें सम्मान व सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों ने बड़ों का सम्मान करने की शपथ ली। इस अवसर पर शिक्षिकाएं सुमन, लक्ष्मी, सोनम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User