फर्रुखाबाद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पत्नी ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप, परिजनों में शोक का माहौल
मोहम्मदाबाद के थाना क्षेत्र के करथिया गांव में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास करने और विरोध करने पर पति का गला दबाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पत्नी किरन देवी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे वह पति आंच्छे लाल राठौर के साथ आंगन में चारपाई पर लेटी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति का गला दबा दिया। इसके बाद आरोपी के वहां से चले जाने की बात कही गई है। किरन ने घटना की जानकारी पति के भाइयों को दी। सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह राजावत ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक आंच्छे लाल कृषि कार्य के साथ मजदूरी भी करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)