महोबा में बेकाबू ऑटो पलटा, 7 लोग गंभीर घायल:सब्जी लेकर लौट रहे मध्यप्रदेश के लोग, एक हायर सेंटर रेफर
महोबा के पिपरी गांव के पास सब्जी लेकर लौट रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 10 लोगों में से 7 घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में घायल सभी लोग पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ज्योराहा गांव के निवासी बताए गए हैं। सभी महोबा मुख्यालय से सब्जी खरीदकर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरी गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। छह घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी हादसे के बाद 7 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में 30 वर्षीय बच्चू कुशवाहा, 40 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति, 28 वर्षीय चंद्रशेखर अनुरागी, 27 वर्षीय प्रकाश कुशवाहा, रामदेवी कुशवाहा और ऑटो चालक अरविंद शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद इन घायलों को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर बोले- 6 का इलाज जारी, एक रेफर वहीं मुकेश नाम के घायल की हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर चंद्रशेखर राजपूत ने बताया कि हादसे में घायल 7 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से 6 का इलाज जारी है, जबकि एक गंभीर घायल को हायर सेंटर भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)