हाथरस जंक्शन से दो ट्रेनों के संचालन को मंजूरी:अमृत भारत एक्सप्रेस और कानपुर-अनंद विहार मेल का मिलेगा लाभ

Oct 08, 2026 - 21:37
0
हाथरस जंक्शन से दो ट्रेनों के संचालन को मंजूरी:अमृत भारत एक्सप्रेस और कानपुर-अनंद विहार मेल का मिलेगा लाभ
हाथरस के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को वाया हाथरस जंक्शन चलाने की मंजूरी दी है। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि के मुताबिक, उन्होंने क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखा था। इसके बाद मंत्रालय ने 19427/19428 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस और 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (टर्मिनल) मेल को वाया हाथरस जंक्शन चलाने की मंजूरी दी है। भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का मिलेगा लाभ 19427/19428 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस हाथरस जंक्शन होकर चलेगी। इससे कच्छ (गुजरात) और बरौनी (बिहार) के बीच रेल संपर्क में हाथरस भी जुड़ेगा। कानपुर-अनंद विहार मेल भी वाया हाथरस 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (टर्मिनल) मेल को भी वाया हाथरस जंक्शन चलाने की मंजूरी मिली है। यह रोजाना चलने वाली मेल ट्रेन होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर की यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस फैसले से हाथरस, अलीगढ़ और सिकंदराराऊ समेत आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने क्षेत्र की मांग स्वीकार किए जाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User