हाथरस में किसान की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, ट्रैक्टर के कल्टीवेटर के नीचे पड़ा मिला शव

Oct 03, 2026 - 12:08
0
हाथरस में किसान की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, ट्रैक्टर के कल्टीवेटर के नीचे पड़ा मिला शव
हाथरस के सादाबाद में गांव घूंचा में एक किसान का शव शनिवार सुबह 7:00 के लगभग खेत में मिला। शव ट्रैक्टर के कल्टीवेटर के नीचे पड़ा था। पास डंडा-सरिया मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय महिपाल सिंह निवासी नगला मोहनलाल थाना सादाबाद के रूप में हुई। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।आठ महीने पहले महिपाल ने अपने भाई जंगजीत की पुत्रवधू नीता से सवा बीघा खेत खरीदा। जमीन को लेकर दोनों परिवारों में विवाद था। दो दिन पहले जंगजीत के परिवार ने खेत में सरसों बो दी। यह पता चलने पर महिपाल सिंह शनिवार तड़के तीन बजे ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे और जुताई करने लगे। आरोप है कि तभी उन पर हमला हुआ। बचने की कोशिश में वह ट्रैक्टर लेकर भागे, पर ट्रैक्टर दूसरे खेत में जा पहुंचा। कल्टीवेटर के नीचे उनका शव मिला। पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल.... मृतक के बेटों ने अपने चाचा के परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सबूत जुटाने की मांग की। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User