हाथरस में पटाखों के लिए जमा 33 टन गंधक-पोटाश बरामद:दो इलाकों में गोदामों पर छापा, एक गिरफ्तार; 3 की तलाश

Oct 06, 2026 - 22:18
0
हाथरस में पटाखों के लिए जमा 33 टन गंधक-पोटाश बरामद:दो इलाकों में गोदामों पर छापा, एक गिरफ्तार; 3 की तलाश
हाथरस पुलिस ने दशहरा और दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध रूप से जमा किए गए और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे एसओजी, हाथरस गेट और कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पटाखों के गोदामों पर छापेमारी कर करीब 33 टन गंधक और पोटाश बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, हाथरस गेट इलाके में छापेमारी के दौरान 162 कट्टे बरामद हुए, जिनमें करीब 8 टन गंधक-पोटाश बताया गया है। वहीं, कोतवाली नगर क्षेत्र से 495 कट्टे बरामद किए गए। इनका वजन करीब 25 टन बताया गया है। बरामदगी के संबंध में पुलिस ने नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की है। मामले में जलेसर रोड निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब तीन अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। फरीदाबाद से मिला था हाथरस कनेक्शन पुलिस को इस अवैध कारोबार के बारे में जानकारी फरीदाबाद पुलिस से मिली थी। फरीदाबाद पुलिस ने तीन दिन पहले पोटेशियम नाइट्रेट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसने यह माल हाथरस के कुछ कारोबारियों से खरीदा था। इसके बाद हाथरस पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री जमा करने वाले लोगों की तलाश में जुट गई। इसी कार्रवाई के तहत मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गंधक-पोटाश बरामद किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User