हमीरपुर में लोहे के गेट से दबकर मजदूर की मौत:राठ में वाहन पर लदवाते समय हुआ हादसा, झांसी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में लोहे के गेट के नीचे दबने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गेट को वाहन पर लदवाते समय हुआ। घायल को राठ के सरकारी अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राठ के बारा खंबा इलाके में 45 वर्षीय अरविंद पुत्र श्रीपत लोहे का गेट वाहन पर लदवा रहा था। इसी दौरान अचानक गेट हाथ से छूट गया और अरविंद की गर्दन पर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अरविंद को तत्काल राठ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था अरविंद अरविंद राठ के छोटी जुल्हैटी इलाके का रहने वाला था और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी सावित्री, बेटा विकास और बेटी अनामिका हैं। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)