कानपुर में चित्रकला प्रदर्शनी:नरेंद्र देव महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग
आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर के कौशल विकास समिति और चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व छात्राओं द्वारा दो दिवसीय ‘चित्रकला प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। एनआरएससी (NRSC) हॉल में 29 और 30 सितंबर को आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं श्रम विभाग में सेक्शन ऑफिसर (भूतपूर्व छात्रा) किरण शुक्ला ने किया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक संवेदनशीलता को साझा मंच प्रदान करना था। कलाकृतियों के माध्यम से प्रकृति, अध्यात्म, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को बेहद खूबसूरती से कैनवास पर उकेरा गया। यह आयोजन वर्तमान छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी रहा, जिससे उन्हें कला को आत्म-अभिव्यक्ति और कौशल विकास के रूप में अपनाने की प्रेरणा मिली। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना के मार्गदर्शन और प्रो. राजकिशोरी सिंह के संयोजन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विभाग प्रभारी प्रो. सारिका बाला व स्मृति चौहान ने विशेष सहयोग दिया। प्रदर्शनी में शहाना परवीन, प्रिया राठौर, नित्या अवस्थी और लीना गुप्ता सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्राओं ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। इस दौरान शिक्षिकाओं, छात्राओं और कला-प्रेमियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)